
संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नाव में आयोजित हुआ “मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर”।
माननीय जनपद न्यायाधीश की अध्यक्षता में सैकड़ों को मिली निःशुल्क कानूनी सलाह।
22 फरवरी 2026 को अरोरा रिसोर्ट लॉन-2 में आयोजित हुआ विशाल विधिक सहायता शिविर।
कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की मूर्ति पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन से हुई।
शिविर में लगभग 40 सरकारी विभागों ने अपने स्टॉल लगाए।
सैकड़ों लोगों को निःशुल्क कानूनी सलाह प्रदान की गई।
विधिक सहायता के तहत पेंशन योजना, आयुष्मान कार्ड और दिव्यांगों को सहायक उपकरण वितरित किए गए।
स्वास्थ्य विभाग ने निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण और दवाइयाँ वितरित कीं।
विधिक जागरूकता पर विभिन्न न्यायिक अधिकारियों ने व्याख्यान दिए।
जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा-I ने न्याय तक पहुँचने का आह्वान किया।
शिविर में महिलाओं, बच्चों और स्थानीय लोगों की सक्रिय भागीदारी रही।
यह आयोजन विधिक जागरूकता और निःशुल्क कानूनी सहायता का महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।


