
उन्नाव।।जनपद के थाना अचलगंज पुलिस ने 24 घण्टे के भीतर लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने 192 टीन बावर्ची गोल्ड/राजकुमारी मस्टर्ड ब्राण्ड सरसों तेल, दो एंड्राइड मोबाइल व एक पिकअप वाहन बरामद किया।
18 फरवरी 2026 को पीड़ित हरीशंकर निवासी नौबस्ता ने तहरीर देकर बताया कि तीन व्यक्तियों ने खुद को अधिकारी बताकर वाहन चेकिंग के बहाने तेल लदी गाड़ी लूट ली और मारपीट कर छोड़ दिया। मामले में मुकदमा दर्ज कर त्वरित कार्रवाई की गई।
आज गुरुवार को प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार शुक्ला व टीम ने हिमांशु यादव व दशरथ लोधी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस की तत्परता से माल बरामद कर लिया गया।

