-आर के श्रीवास्तव प्रमुख संवाददाता









सभी फोटो/वीडियो: आर के श्रीवास्तव
राजधानीवासियों को मिला शॉपिंग का नया ठिकाना; क्वालिटी और वैरायटी एक ही छत के नीचे उपलब्ध. लखनऊ, 17 फरवरी। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने मंगलवार को आशियाना स्थित पकरी पुल के पास टाटा समूह के प्रसिद्ध फैशन ब्रांड ‘ज़ूडियो’ (Zudio) के नए आउटलेट का फीता काटकर भव्य शुभारंभ किया। यह स्टोर ‘फ्लोरयार्ड्स’ के एमडी शीतल पुरी द्वारा निर्मित अत्याधुनिक ‘एडवेंचुरा’ बिल्डिंग में स्थित है।
क्वालिटी और किफायती फैशन आउटलेट के
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि जूडियो जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड के आने से स्थानीय नागरिकों को एक ही छत के नीचे बेहतरीन क्वालिटी और वैरायटी के कपड़े उपलब्ध होंगे। उन्होंने एडवेंचुरा बिल्डिंग के निर्माण और इस स्टोर की शुरुआत के लिए बिल्डर शीतल पुरी, पूर्व पार्षद कमलेश सिंह और ज़ूडियो की पूरी टीम को बधाई व उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
999 रुपये की अधिकतम सीमा: स्टोर की खासियत
स्टोर मैनेजर जावेद अकरम ने बताया कि लखनऊ में ज़ूडियो का यह 12वां आउटलेट है। स्टोर की सबसे बड़ी विशेषता इसकी किफायती कीमतें हैं। उन्होंने जानकारी दी कि स्टोर में उपलब्ध किसी भी उत्पाद की अधिकतम कीमत ₹999 से ज्यादा नहीं रखी गई है, ताकि हर वर्ग के लोग फैशन का आनन्द ले सकें।
गरिमामयी उपस्थिति
इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित गणमान्य व्यक्ति:
शीतल पुरी: एमडी, फ्लोरयार्ड्स (निर्माता, एडवेंचुरा)
कमलेश सिंह: पूर्व पार्षद, सेक्टर-आई आशियाना
संदीप राय: प्रॉपर्टी टीम मैनेजर, ज़ूडियो
जावेद अकरम: स्टोर मैनेजर, ज़ूडियो
कार्यक्रम के समापन पर फ्लोरयार्ड्स के एमडी शीतल पुरी ने उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, पूर्व पार्षद कमलेश सिंह और आए हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उद्घाटन के दौरान ज़ूडियो की पूरी स्टाफ टीम और भारी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।



