
संवाददाता इरफान कुरैशी,
लखनऊ। राजधानी की दुबग्गा पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए महिला के गले से सोने की चेन चोरी करने वाले एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी किया गया एक लॉकेट भी बरामद किया है।
बीती 30 जनवरी 2026 को दुबग्गा कोतवाली अंतर्गत कानपुर बाईपास चौराहे के पास स्थित मंदिर के पास एक महिला के गले से अज्ञात चोर ने सोने की चेन छीन ली थी। इस संबंध में वादी शशिकांत राजपूत की सूचना पर पुलिस ने मुकदमा संख्या 37/2026 दर्ज कर जांच शुरू की थी।
पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सटीक सूचना पर 9 फरवरी 2026 की रात करीब 12:50 बजे सब्जी मंडी समिति गेट नंबर 4 के पास से अभियुक्त को हिरासत में लिया गया। पकड़े गए युवक की पहचान गोविन्द (23 वर्ष), पुत्र प्रेमलाल, निवासी हरदोई (हाल पता- बुद्धेश्वर, लखनऊ) के रूप में हुई है।
तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से चोरी की गई चेन से संबंधित पीली धातु का एक लॉकेट बरामद हुआ है।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विवेचना के दौरान धाराओं में बदलाव किया है। अब अभियुक्त के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) और 317(2) के तहत कार्रवाई की जा रही है।




