
लखनऊ।। ईपीएस 95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश की एक अति आवश्यक आम सभा टिकैत राय तालाब ऐशबाग लखनऊ में प्रांतीय महामंत्री राज नारायण द्विवेदी एवं प्रांतीय मुख्य मीडिया प्रभारी सुभाष चौबे की अगुवाई में जिला लखनऊ महिला मोर्चा द्वारा संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्षा सुमन श्रीवास्तव ने की।
गीता वर्मा प्रांतीय अध्यक्षा मुख्य अतिथि के रूप में रही। आम सभा में अपट्रान के अतिरिक्त विक्रम काटन मिल,यू पी एग्रो,मोहन मेकिंग,एल एम एल, फार्मास्यूटिकल आदि विभागों के पेंशनरों ने भाग लिया।
सभा को संबोधित करते हुए प्रांतीय महामंत्री राज नारायण द्विवेदी ने जोरदार ढंग से अपनी चार सूत्रीय मांगों के मनवाने हेतु राष्ट्रीय अध्यक्ष कमांडर अशोक राऊत एवं राष्ट्रीय महासचिव वीरेंद्र सिंह रजावत के निर्देशानुसार एवं प्रांतीय अध्यक्ष ओम शंकर तिवारी के आवाह्न पर दिल्ली के जंतर मंतर पर दिनांक 9/ 10 व 11 मार्च 2026 को दिल्ली जाने का आवाहन किया।
प्रदेश अध्यक्षा गीता वर्मा ने कहा हम लोग 9/ 10 वर्षों से संघर्ष कर रहे हैं हमारा संघर्ष खाली नहीं जाएगा। हम अपनी मांगों को लेकर ही रहेंगे और अबकी बार दिल्ली में आर पार की लड़ाई होगी। जिसका लोगों ने हाथ उठाकर और नारे लगाकर समर्थन किया।
प्रांतीय मुख्य मीडिया प्रभारी सुभाष चौबे ने जोरदार ढंग से संगठन को मजबूत करने, 9/ 10 वा 11 मार्च 2026 को दिल्ली के जंतर मंतर पर जाने के लिए एवं ईपीएफओ के पास पर्याप्त धन होने के बावजूद भी पेंशन न देने की आनाकानी कर रहा है जो अब बर्दाश्त नहीं होगी। सभा को सुनीता सोनकर, आशा नारायन, सुमन लता सक्सेना, लक्ष्मी कुरील एवं शहनाज सुल्ताना आदि ने संबोधित किया ।
सभा के अंत में जिला अध्यक्षा सुमन श्रीवास्तव ने जोर देकर कहा कि अब महिलाएं शांत नहीं बैठेंगी और अपना हक लेकर रहेंगी। अंत में सभा में आए सभी पेंशनरों का धन्यवाद देते हुए सभा का समापन किया। सभा का सफल संचालन प्रांतीय महामंत्री राज नारायण द्विवेदी ने किया।



