
संवाददाता प्रज्जवल कुमार
उन्नाव।।दिनांक 09.02.2026 को प्रार्थिनी सोनी तिवारी पत्नी अमित नि0 नेवना पोस्ट बिछिया थाना अचलगंज जिला उन्नाव मो0नं0 9807347629 द्वारा थाना कोतवाली सदर पर तहरीरी सूचना दी कि मैं अपने मायके ग्राम शेखपुर थाना कोतवाली सदर घूमने आयी थी जहाँ मेरा बच्चा उम्र करीब 05 वर्ष खेलते खेलते कही गुम हो गया है । प्रार्थिनी से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली सदर पुलिस द्वारा तत्काल गुमशुदगी दर्ज करते हुये टीम गठित कर बच्चे की खोज मे रवाना किया गया जिसके द्वारा मात्र 03 घंटे के अन्दर बच्चे को गांधी नगर तिराहे के पास से सकुशल बरामद कर उसके माता पिता के सुपुर्द किया गया । बच्चे की खोज करने में डॉ0 आशीष श्रीवास्तव का विशेष योगदान रहा, जिसके बाद परिजनों द्वारा थाना कोतवाली सदर पुलिस टीम को धन्यवाद दिया।
