
कानपुर।।7 फरवरी 2026 को पुलिस उपायुक्त सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव एवं उप ज़िला अधिकारी महोदय पहुंचे परमट धाम.
आगामी महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसर का जायजा लिया गया.
निरीक्षण के दौरान मंदिर परिसर, घाटों, आवागमन मार्गों एवं अन्य संवेदनशील स्थलों का गहन अवलोकन किया गया.
दोनों अधिकारियों ने पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया.
जिसमें बैरिकेडिंग, सीसीटीवी कैमरे, प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई, यातायात प्रबंधन एवं भीड़ नियंत्रण आदि शामिल हैं.
श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन एवं व्यवस्थित दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए गए.
साथ ही आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों, महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा, पार्किंग व्यवस्था, यातायात डायवर्जन तथा निरंतर निगरानी व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए.
निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस उपायुक्त सेंट्रल, अपर पुलिस उपायुक्त स्थानीय अभिसूचना इकाई, सहायक पुलिस आयुक्त कर्नलगंज, नगर निगम एवं केस्को के अधिकारीगण, श्री आनन्देश्वर मंदिर के प्रमुख पदाधिकारी व सेवक, स्थानीय पार्षद तथा अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे.
