
कानपुर।।दोपहर एक बजे से शाम 5 बजे के बीच कानपुर पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान को दिया अंजाम.
रावतपुर, फीलखाना, बाबूपुरवा, मूलगंज, किदवई नगर आदि प्रमुख पतंग बाजारों में पुलिस ने की सघन चेकिंग.
चेकिंग के दौरान किसी के पास कोई चाइनीज मांझा नही मिला.
दुकानदारों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया है, चाइनीज मांझा क्रय विक्रय पूर्णतः प्रतिबंधित है। इससे दो पहिया चालकों,बच्चों ,आमजन व पंछियों को जान का खतरा रहता है। ऐसे में प्रतिबंधित चाइनीज मांझे का क्रय विक्रय करने वालों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। अतः चाइनीज मांझा भूल कर भी न रखें.
पुलिस आयुक्त महोदय ने बताया, चाइनीज मांझा के बिक्री, भंडारण व उपयोग करने पर एनवायरमेंटल पॉल्यूशन कंट्रोल एक्ट एवं भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत कठोर कार्यवाही की जाएगी.
पुलिस आयुक्त महोदय ने बताया, ये अभियान निरंतर जारी रहेगा.



