
लखनऊ।।उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है. उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने सिपाही भर्ती परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया है. बोर्ड के अनुसार जून 2026 में सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी. यह परीक्षा कुल तीन दिनों तक चलेगी और हर दिन दो पालियों में कराई जाएगी
भर्ती बोर्ड की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा 8 जून, 9 जून और 10 जून 2026 को आयोजित होगी. इस परीक्षा के जरिए कुल 32,679 पदों पर भर्ती की जाएगी. इनमें नागरिक पुलिस, पीएसी और जेल वार्डर के पद शामिल हैं


