
संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नाव।।
जाजमऊ चौकी क्षेत्र में अजय चाइना व अन्य बुकियों द्वारा क्षेत्र में संचालित लाखों की बुक पर महिलाओं का हल्ला बोल
गंगाघाट कोतवाली अंतर्गत जाजमऊ चौकी क्षेत्र में जुआरियों से परेशान हुई क्षेत्रीय महिलाएं बुलाई पुलिस पिकेट
क्षेत्र की महिलाएं जुआरियों के आतंक से हताश होकर 112 पर की शिकायत मौके पर पहुंची 112 पुलिस सभी जुआरी मौके से फरार
सारा मामला गंगाघाट की जाजमऊ चौकी क्षेत्र के निहाल खेड़ा गांव का बताया जा रहा है।जहां रोजाना लाखों की बुक ( जुएं की फड़ ) लगाई जाती है।जिससे दूर दराज से लेकर आस पास के सभी जुआरी दांव लगाते है।साथ ही आपस में गाली गलौच करते रहते है।
जिससे निहाल खेड़ा गांव क्षेत्र की महिलाओं को निकलने बैठने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था,सूत्रों की माने तो गांव की महिलाओं ने गांव में लगने वाली जुए की फड़ (लाखों की बुक) की शिकायत स्थानीय चौकी पुलिस से कई बार की मगर स्थानीय पुलिस ने महिलाओं की कोई मदद नहीं की और ना क्षेत्र की बुक बंद करवाई
जिसके चलते महिलाओं ने 112 का सहारा लिया और गांव में बुक लगाने वाले अजय चाइना व अन्य द्वारा लगाई जाने वाली लाखों की बुक पर छापा डलवा दिया मगर जुवारियों द्वारा रास्ते में लगाए गए मुखबिरों ने बुकी अजय चाइना को पुलिस की सूचना दे दी जिससे मौक से सभी जुवारी भाग निकले
वैसे तो जाजमऊ चौकी क्षेत्र में बुक चलना और चलवाना बुकियों के लिए आम बात है।मगर जहां इन बुकियों से सामना करने के लिए गांव की महिलाओं को आगे आना पड़े तो इससे ज्यादा क्षेत्रीय पुलिस के लिए क्या ही बड़ी बात होगी


