संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नाव के गंगाघाट थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा।
आग तापते समय बुजुर्ग के कपड़ों में लगी आग।
गंभीर रूप से झुलसने से बुजुर्ग की मौके पर मौत।
मृतक की पहचान कंचन नगर निवासी इस्माइल के रूप में हुई।
मृतक की उम्र करीब 65 वर्ष बताई जा रही है।
ठंड से बचाव के लिए घर के अंदर आग ताप रहे थे बुजुर्ग।
अचानक आग भड़कने से कपड़ों ने पकड़ी आग।
परिजनों ने आग बुझाने और अस्पताल ले जाने की की कोशिश।
सूचना पर गंगाघाट पुलिस मौके पर पहुंची।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, मामला हादसे का।
