
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव।।शुक्लागंज के कोतवाली गंगाघाट क्षेत्र में उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब अचानक पुलिस का जबरदस्त पैदल मार्च शुरू हुआ। पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल सड़कों पर उतरा तो भीड़भाड़ वाले इलाकों में हलचल तेज हो गई।
पैदल मार्च में अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश कुमार, क्षेत्राधिकारी मिनी सिंह, सहायक पुलिस अधीक्षक सचिन कुमार, कोतवाली प्रभारी अजय सिंह, क्राइम इंस्पेक्टर रामबच्चन भारती सहित भारी पुलिस फोर्स शामिल रही। पुलिस टीम ने मनोहर नगर, पोनी रोड और राजधानी मार्ग जैसे संवेदनशील व भीड़ वाले क्षेत्रों में कदमताल करते हुए संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी।
पुलिस बूटों की आवाज से माहौल सख्त दिखा और आमजन में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों से जाम की समस्या को लेकर सीधी बातचीत की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।



