
वाराणसी। अभियुक्त के पास से चोरी की गई स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई है। पूछताछ के बाद मामले में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी करते हुए आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
इस सफल बरामदगी और गिरफ्तारी में प्रभारी निरीक्षक चौक, दिलीप कुमार मिश्रा के नेतृत्व में निम्नलिखित टीम का विशेष योगदान रहा: उ0नि0 प्रणव पाण्डेय (थाना चौक), उ0नि0 आलोक यादव (थाना चौक), का० कुँअर बहादुर सिंह (थाना चौक), का० चंदन पाण्डेय (थाना चौक) वाराणसी पुलिस की इस मुस्तैदी ने एक बार फिर अपराधियों को कड़ा संदेश दिया है कि कमिश्नरेट क्षेत्र में अपराध करने वालों की जगह केवल जेल की सलाखों के पीछे है।

