
संवाददाता इरफान कुरैशी,
लखनऊ। राजधानी में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ-साथ पुलिस अब आम जनता की व्यक्तिगत संपत्ति की सुरक्षा और उनकी शिकायतों के निवारण में भी तकनीक का बेहतरीन इस्तेमाल कर रही है। इसी क्रम में आज पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के मध्य जोन स्थित आशियाना थाने की पुलिस टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 18 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंप दिए हैं।
पुलिस उपायुक्त (मध्य) के कुशल पर्यवेक्षण और अपर पुलिस उपायुक्त एवं सहायक पुलिस आयुक्त (कैंट) के निर्देशन में यह विशेष अभियान चलाया गया। प्रभारी निरीक्षक आशियाना के नेतृत्व में थाने की साइबर हेल्पडेस्क ने इन मोबाइलों को ट्रैक करने के लिए CEIR पोर्टल (Central Equipment Identity Register) का सहारा लिया।
विभिन्न स्थानों पर खोए हुए इन मोबाइलों की लोकेशन ट्रेस होने के बाद, साइबर टीम ने अथक प्रयासों से इन्हें रिकवर किया। बरामद किए गए 18 मोबाइल फोन्स की कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹2,65,000 (दो लाख पैंसठ हजार रुपये) बताई जा रही है।
बरामद की गई सूची में कई नामी कंपनियों के महंगे हैंडसेट शामिल हैं, जिनमें मुख्य रूप से निम्नलिखित मॉडल हैं। Samsung: Galaxy M33, M31S, M30, M13 Redmi: Redmi 14C, Note 9 Realme: C35, RMX3780 Vivo: T3X (दो सेट) Motorola: G45 Infinix GT30 Pro, 40 Pro अन्य: Tecno Spark 30, ITEL 5G, और OPPO के हैंडसेट।
जब मोबाइल मालिकों को थाने बुलाकर उनके फोन वापस सौंपे गए, तो उनकी खुशी का ठिकाना न रहा। कई लोगों ने अपनी उम्मीद छोड़ दी थी, लेकिन लखनऊ पुलिस की इस सक्रियता ने उनका भरोसा फिर से जगाया है। मोबाइल स्वामियों ने आशियाना साइबर टीम और लखनऊ पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए उनके कार्य की भूरी-भूरी प्रशंसा की।


