
महानगर पुलिस को मिली सफलता,
संवाददाता इरफान कुरैशी,
लखनऊ। राजधानी की महानगर पुलिस टीम ने लंबे समय से फरार चल रहे एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। अभियुक्त के खिलाफ न्यायालय द्वारा गैर-जमानती वारंट NBW जारी किया गया था।
पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, महानगर थाना क्षेत्र से खालिद जमाल 64 वर्ष, पुत्र स्वर्गीय मो. फारुख को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध वर्ष 1997 में गोमतीनगर थाने में मुकदमा अ०सं० 263/1997 दर्ज हुआ था। कोर्ट में तारीख पर हाजिर न होने के कारण सीजेएम कोर्ट लखनऊ ने उसके खिलाफ केस नंबर 4778/2012 के तहत गैर-जमानती वारंट जारी किया था।
थाना महानगर की टीम ने मंगलवार को सटीक सूचना के आधार पर अभियुक्त खालिद जमाल को उसके निवास स्थान मकान सं० 212/01 महानगर रेलवे क्रॉसिंग के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, अभियुक्त काफी समय से कानूनी प्रक्रिया से बच रहा था।
इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में मुख्य रूप से शामिल रहे। उप-निरीक्षक महेश कुमार शुक्ला थाना महानगर, लखनऊ, कांसटेबल मनीष कुमार (थाना महानगर, लखनऊ, पुलिस अब अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी कर उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर रही है।




