
फतेहपुर। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के भीखमपुर (एरायामशायक) गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता जनक दुलारी पत्नी शिवबहादुर ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि 23 जनवरी 2026 को दोपहर करीब 12:30 बजे गांव के अंगद, पिंटू, भुल्लू और एक अज्ञात युवक घर में घुसे और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
मारपीट के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे पीड़िता के बेटे अखिलेश और बेटी अंजली को भी पीटा गया, जिससे तीनों घायल हुए। पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने जाते समय जान से मारने की धमकी भी दी।
घटना के बाद परिवार दहशत में है और पीड़िता ने पुलिस से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।



