
संवाददाता प्रज्जवल कुमार
उन्नाव।।दिनांक 22.01.2026 को समय करीब 19.30 बजे थाना मौरावां पुलिस, स्वाट व सर्विलांस टीम द्वारा थाना मौरावां क्षेत्रांतर्गत मौरावां कालूखेडा मार्ग पर स्थित जियो पेट्रोल पम्प के पास चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान पुलिस द्वारा बाइक सवार दो व्यक्तियों को रोकने का इशारा किया गया तभी बाइक सवार युवकों द्वारा मोटरसाइकिल को वापिस मोड़कर भागने का प्रयास किया गया, तो पीछे बैठा बाइक सवार व्यक्ति बाइक से गिर गया तथा बाइक चालक मौके से बाइक लेकर लखनऊ की तरफ भाग गया। इसी दौरान गिरने वाले व्यक्ति द्वारा पुलिस टीम पर फायर कर मौके से भागने की कोशिश की गयी।

आत्मरक्षार्थ जवाबी पुलिस कार्यवाही में बदमाश के बांये पैर में गोली लगी है, जिसको मौके से गिरफ्तार किया गया है।पूछताछ में घायल बदमाश ने अपना नाम मो0 नईम खां उर्फ मोटू पुत्र स्व0 ईदू उम्र करीब 24 वर्ष निवासी पिंक बूथ बंथरा सिंकदरपुर थाना बंथरा जनपद लखनऊ बताया है। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से एक तमंचा 315 बोर एक जिंदा व एक खोखा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ है। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा दिनांक 14.01.2026 को थाना असोहा क्षेत्रान्तर्गत पुलिस टीम पर जानलेवा हमले की घटना मे पकडी गयी स्कार्पियो कार का चालक होने की बात स्वीकार की है। अभियुक्त के विरुद्ध जनपद सीतापुर के थाना कमलापुर मे मु0अ0सं0 256/17 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधि0 व 379/429 भादवि, जनपद उन्नाव के थाना असोहा मे क्रमशः मु0अ0सं0 283/22 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम व 411/420 भादवि, मु0अ0सं0 284/23 धारा 3(2)(1) गैंगेस्टर एक्ट व मु0अ0सं0 11/26 धारा 109 बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत है। घायल अभियुक्त मो0 नईम खां उपरोक्त को इलाज हेतु सीएचसी मौरावां भेजा गया है, अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।



