-आर के श्रीवास्तव: प्रमुख संवाददाता










लखनऊ, 15 जनवरी
मकर संक्रांति के पावन पर्व पर ट्रांसपोर्टनगर में चित्रगुप्त ट्रांसपोर्ट कंपनी के प्रोप्राइटर एवं लखनऊ ट्रक एंड ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव ने अपने कार्यालय पर एक वृहद खिचड़ी भोज का भव्य आयोजन किया। इस भोज में भारी संख्या में ट्रांसपोर्ट कंपनियों के ऑपरेटर, ड्राइवर, कर्मचारी, जनसाधारण तथा गणमान्य अतिथियों ने भाग लिया। सभी ने एक-दूसरे को हार्दिक बधाइयां दीं और पर्व की शुभकामनाएं साझा कीं। मकर संक्रांति हिंदू धर्म का प्रमुख त्योहार है, जो सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने पर मनाया जाता है। यह उत्तरायण का प्रारंभ माना जाता है, जो सर्दी के अंत और फसल कटाई के मौसम का प्रतीक है। इस दिन खिचड़ी ग्रहण करने का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यह पर्व भगवान सूर्य की आराधना, गंगा स्नान और तिल-गुड़ के दान से पुण्य लाभ दिलाता है। उत्तर भारत में पतंग उड़ाना और भोज का आयोजन इसकी रौनक बढ़ाता है।इस आयोजन में समाजसेविका रितु खरे ने विशेष उत्साह दिखाया। उन्होंने स्वयं अपने हाथों से आगंतुकों को ताजी खिचड़ी वितरित की, जिससे माहौल और भी हर्षोल्लासपूर्ण हो गया। प्रमुख अतिथियों में नीलेश ग्रुप के डायरेक्टर राजेश कुमार श्रीवास्तव, पूर्व पार्षद कमलेश सिंह, ननक्के महाराज, सुशील कुमार श्रीवास्तव, अजय दीप श्रीवास्तव, नागेंद्र सिंह, अकबर अली, अमित शुक्ला, राजू अनेजा,एचपी यादव, प्रमोद यादव, अमित राजपूत, सरदार अमन,एडवोकेट मनोज लाल, एमएम श्रीवास्तव, अनिल श्रीवास्तव, विपिन तिवारी, समाज सेविका किरन श्रीवास्तव सहित कई ट्रांसपोर्ट कंपनियों के प्रतिनिधि एवं ट्रक आपरेटर्स शामिल हुए। सभी ने आयोजक ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव की सराहना की और ट्रांसपोर्ट बिरादरी की एकजुटता पर जोर दिया। ट्रांसपोर्ट नगर के इस भोज ने न केवल पर्व की धूम मनाई, बल्कि सामाजिक सद्भाव का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया। ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा, “मकर संक्रांति हमें नई ऊर्जा देती है। ट्रांसपोर्ट कर्मियों के कल्याण के लिए हम सदैव तत्पर रहेंगे।”



