-आर के श्रीवास्तव: प्रमुख संवाददाता









लखनऊ, 11 जनवरी
स्वामी विवेकानंद और महर्षि महेश योगी दोनों का ही जन्मदिन 12 जनवरी को पड़ता है। स्वामी विवेकानंद का 12 जनवरी 1863 को कोलकाता में जन्म हुआ था जबकि महर्षि महेश योगी का जन्म 12 जनवरी 1918 को मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में हुआ था और यह ब्रह्मानंद सरस्वती के शिष्य थे।
विवेकानंद समता फाउंडेशन की ओर से नीलांश टेलेस्ट ऐशबाग में कार्यक्रम का प्रारंभ पूर्व जस्टिस महेंद्र दयाल, सर्वेश अस्थाना, जस्टिस अनिल कुमार ने दीप जलाकर किया। रतन श्रीवास्तव ने पूर्व जस्टिस महेंद्र दयाल को स्वागत किया इसके अतिरिक्त आए हुए सभी पूर्व जस्टिसगणों, पूर्व आईपीएस उमेश श्रीवास्तव, प्रख्यात कवि सर्वेश अस्थाना सहित सभी अतिथियों को सम्मानित किया गया।
प्रख्यात कवि सर्वश्रेष्ठ अस्थाना ने कहा कि हमें अपनी इकाई को बहुत मजबूत करना है और हमारा लक्ष्य एकता है। जातीय समीकरण बनते जा रहे हैं, इनमें हमें एकजुट होकर अपने को मजबूत बनाए रखना है।
पूर्व जस्टिस अनिल कुमार, पूर्व जस्टिस राकेश कुमार श्रीवास्तव, पूर्व जस्टिस महेंद्र दयाल एवं पूर्व आईपीएस उमेश श्रीवास्तव ने विवेकानंद और महर्षि महेश योगी के जीवन और उनके आदर्शों और उनके संदेश को संक्षेप में बताया और इस बात पर जोर दिया कि हमें अपने लक्ष्य की प्राप्ति तक बिना रुके आगे बढ़ते रहना है और सामाजिक एकता और समरसता बनाए रखना है। सबका साथ सबका विकास ही एक मूल मंत्र है जो हम सबको अपने मंजिल तक पहुंचाएगा।
सांस्कृतिक कार्यक्रम गणेश वंदना के साथ भगवान चित्रगुप्त के आराधना गीत से प्रारंभ हुआ। भजन और गीत की सुंदर प्रस्तुति कलाकारों द्वारा दी गई।
कार्यक्रम में एडवोकेट मनोज लाल, ट्रांसपोर्ट यूनियन के अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव, सुशील कुमार श्रीवास्तव, एम एम श्रीवास्तव , आदित्य कुलश्रेष्ठ, चंद्र प्रकाश के अतिरिक्त तमाम गणमान्य अतिथिगणों, महिलाओं और बच्चों ने सहभागिता की।
जरूरतमंदों को ठंड से बचाव करने के लिए कंबल का वितरण भी किया गया।
निलांश ग्रुप के चेयरमैन सतीश श्रीवास्तव के निर्देशन में संजय श्रीवास्तव एवं उनकी टीम ने कार्यक्रम की पूरी व्यवस्था संभाली।



