
संवाददाता इरफान कुरैशी,
लखनऊ | राजधानी के उत्तर जोन की मड़ियांव पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने रविवार को घरों में चोरी करने वाले एक शातिर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने घेराबंदी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से भारी मात्रा में अवैध हथियार, जिंदा बम, चोरी के गहने और नकदी बरामद हुई है।
पुलिस के अनुसार, 11 जनवरी 2026 को मड़ियांव थाना पुलिस और अपराध शाखा की टीम आईआईएम IIM तिराहे के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बंद घरों के तालों को तोड़कर चोरी करने वाला एक गिरोह सफेद रंग की अपाचे बाइक से दुबग्गा की ओर से आ रहा है। पुलिस ने सतर्कता बरतते हुए मौके पर घेराबंदी की और चारों संदिग्धों को दबोच लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण पकड़े गए आरोपियों की पहचान निम्नलिखित रूप में हुई है। नवाब अली उर्फ सलमान 23 वर्ष यह शातिर अपराधी नाम बदलकर अपनी पहचान छुपाता था। यह मूल रूप से हरदोई का निवासी है।
आफताब 24 वर्ष निवासी ठाकुरगंज, लखनऊ। अफरोज उर्फ मो. फिरोज (35 वर्ष): निवासी दुबग्गा, लखनऊ। शमशुल 19 वर्ष निवासी पीली कॉलोनी, ठाकुरगंज मूल निवासी सीतापुर भारी मात्रा में हथियार और लूट का माल बरामद पुलिस ने अभियुक्तों के पास से हथियारों का जखीरा बरामद किया है, जिसमें 2 अवैध पिस्टल, 2 तमंचे, 23 जिंदा कारतूस और 8 सुतली बम शामिल हैं।
इसके अलावा, पुलिस ने उनके कब्जे से बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण हार, अंगूठी, झुमकी, चेन, पायल आदि 10,000 रुपये नकद, घटना में प्रयुक्त लोहे की दो रॉड, चोरी की सफेद अपाचे बाइक (UP32MQ4674)।
पूछताछ में आरोपियों ने कुबूल किया कि वे पहले बंद घरों की रेकी करते थे। इसके बाद लोहे की रॉड से ताला तोड़कर घर के अंदर घुसते और कीमती सामानों पर हाथ साफ कर देते थे। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य नेटवर्क और उनके द्वारा की गई पिछली चोरियों का डेटा खंगाल रही है।




