
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव।
पुलिस महानिरीक्षक, लखनऊ परिक्षेत्र के निर्देश पर अपराधियों एवं वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक उन्नाव के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी बीघापुर के निकट पर्यवेक्षण में थाना अचलगंज पुलिस ने चार अभियुक्त/वारंटी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार माननीय अपर सत्र न्यायाधीश उन्नाव द्वारा एसटी संख्या 2249/24 (धारा 323, 504, 506, 308 भादवि), माननीय सिविल जज (सी.डी.) एफटीसी उन्नाव द्वारा केस संख्या 125/25 (धारा 333, 351(3), 64 बीएनएस) तथा माननीय सिविल जज (जू.डि.) एफटीसी महिला अपराध उन्नाव द्वारा मुकदमा संख्या 626/23 (धारा 498ए, 323, 504, 506 भादवि व 3/4 डीपी एक्ट) में अभियुक्तों के विरुद्ध कई बार समन व आदेश जारी किए गए थे। न्यायालय में उपस्थित न होने के कारण संबंधित न्यायालयों द्वारा गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी किए गए थे।
एनबीडब्ल्यू के अनुपालन में थाना अचलगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दिनांक 10 जनवरी 2026 को चार वारंटियों को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही के उपरांत माननीय न्यायालय भेज दिया।


