
उन्नाव।।अचलगंज पुलिस की मदद से खोया हुआ मोबाइल मिला वापस
अचलगंज थाना क्षेत्र के ग्राम इटौली निवासी अनुभव सिंह पुत्र राजपूत सिंह का मोबाइल फोन दिनांक 23/05/2025 को उन्नाव जाते समय कोरारी मोड़ के पास कहीं गिर गया था। काफी खोजबीन के बाद भी मोबाइल का कोई पता नहीं चल सका था।
प्रार्थी द्वारा थाना अचलगंज में सूचना दिए जाने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस की सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप आज दिनांक 08/01/2026 को खोया हुआ इनफिनिक्स नोट 40 प्रो+ मोबाइल फोन बरामद कर प्रार्थी को सकुशल वापस कर दिया गया।
मोबाइल पाकर प्रार्थी अनुभव सिंह ने अचलगंज पुलिस का आभार व्यक्त किया और पुलिस की इस सराहनीय कार्यवाही की प्रशंसा की



