
कानपुर/पुखरायां।कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के झींझक कस्बे में रविवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।रविवार सुबह उसका शव घर के अंदर कमरे में बिस्तर पर मिला।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।मृतक की पहचान झींझक नगरपालिका निवासी देवानंद उर्फ पप्पू शुक्ला के 35 वर्षीय पुत्र नितिन के रूप में हुई है।नितिन आरओ वाटर सप्लाई का काम करता था।परिजनों के मुताबिक शनिवार रात वह अपने घर पर ही सोया था।रविवार सुबह जब उसकी पत्नी मोनिका उसे जगाने पहुंची तो नितिन ने कोई उत्तर नहीं दिया।पास जाकर देखा तो वह मृत अवस्था में था।यह नजारा देखकर पत्नी चीख पड़ी।जिसके बाद घर के अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर परिजनों तथा आस पड़ोस के लोगों से घटना के बाबत पूँछतांछ की।तत्पश्चात शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।प्रभारी निरीक्षक महेश कुमार ने बताया कि घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।मृतक नितिन शराब का लती था।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।मामले की गहराई से छानबीन की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के पश्चात ही मृत्यु के सटीक कारणों का पता लग सकेगा।


