लखनऊ। 22 दिसंबर
सदन में सोमवार को वंदे मातरम् को लेकर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी के सदस्यों पर तंज कसे। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के सदस्यों का समाजवाद से कोई ताल्लुक नहीं है। इन सभी के नकली चेहरे जनता के सामने बेनकाब हो चुके हैं।
डिप्टी सीएम ने कहा कि भाजपा वंदे मातरम् के सपने को साकार कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर गरीब को पक्का मकान देने का वादा किया। उन्होंने वादा पूरा किया। इसी तरह हर गरीब को न्याय मिल रहा है। पीने का साफ पानी। पांच लाख तक का निशुल्क इलाज की सुरक्षा दिलाई।
श्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि समाजवादी के एक सदस्य ने तो भारत माता डायन तक कहा था। यह सब फर्जी समाजवादी हैं। ये केवल जाति-धर्म के आधार पर बनी पार्टियां हैं। ये लोग वंदे मातरम को झुठलाने की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि यदि मुस्लिम यादव समाज से अलग हो जाए तो सपा एक पाषर्दी तक नहीं जीत पाएगी। ये लोग केवल जाति व तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं।
बाबा साहब भीमराव आम्बेडकर ने कहा कि हर गरीब, दलित व पिछड़ों को न्याय मिलना चाहिए। लेकिन सपा के गुडों ने औरेया में दलित को उल्टा टांगकर मारा था। सपा गुंडों और माफिया को बढ़ाने वाली पार्टी है।



