
उन्नाव।।उम्रकैद की सजा काट रहे कुलदीप सिंह सेंगर को बड़ी राहत मिली है।दिल्ली हाईकोर्ट ने उनकी उम्रक़ैद की सजा निलंबित कर दी है।कोर्ट ने 15 लाख के बॉन्ड पर सेंगर को जमानत दे दी. कोर्ट ने उन्हें कहा है कि वह पीड़ित के 5 किलोमीटर के दायरे में नहीं जा सकेंगे ।
अदालत ने अपने आदेश में सेंगर की सजा को सस्पेंड कर दिया है. उसे 15 लाख रुपये के पर्सनल बॉन्ड और इतनी ही राशि की तीन जमानतों पर रिहा करने का निर्देश दिया गया है. हालांकि, कोर्ट ने सख्त शर्त रखी है कि सेंगर पीड़ित के 5 किमी के दायरे में नहीं आ सकेगा. सजा पर यह रोक मामले में लंबित अपील के दौरान प्रभावी रहेगी.


