
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव के अजगैन रेलवे स्टेशन के पास कानपुर–लखनऊ रेल मार्ग पर शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया कि महिला अपनी मां के साथ लखनऊ इलाज के लिए जा रही थी, लेकिन रेलवे ट्रैक पार करते समय यह हादसा हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही GRP और RPF मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद इलाके में शोक और सन्नाटा पसरा रहा।
फिलहाल पुलिस यह जांच कर रही है कि महिला ट्रेन की चपेट में कैसे आई। यह हादसा एक बार फिर रेलवे ट्रैक के आसपास सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है।

