
उन्नाव।।भाजपा कार्यालय उन्नाव में भाजपा सांसद साक्षी महराज ने जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी की अध्यक्षता में विधायक पंकज गुप्ता के साथ मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान SIR और अभियानों के संबंध में संगठनात्मक बैठक की। बैठक में सांसद साक्षी महराज ने भाजपा के संगठनात्मक अभियानों की समीक्षा कर आगामी अभियानों अटल जन्म शताब्दी वर्ष, वीर बाल दिवस, गृहमंत्री अमित शाह जी का भाषण आदि की योजना रचना भी बनवाई। आगामी 25 दिसम्बर को लखनऊ में प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी रैली हेतु उन्नाव से भाजपा कार्यकर्ताओं के पहुंचने की योजना पर भी चर्चा की।
सांसद साक्षी महराज ने कहा कोई भी घुसपैठियों मतदाता सूची में न रहे इसकी निगरानी करनी है।बीजेपी संगठन के सभी पदाधिकारियों से एसआईआर पर दिन-रात एक कर काम करने का आह्वान किया।
जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी ने बैठक की प्रस्तावना रखी और विभिन्न अभियानों की प्रगति को बताया।
विधायक पंकज गुप्ता जी ने उन्नाव जिले में भाजपा के संगठनात्मक अभियानों में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की भूमिका की सराहना की।
इस बैठक में जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी विधायक सदर पंकज गुप्ता, अटल जन्मशती अभियान के जिला संयोजक जिला महामंत्री प्रवीण सिंह नूतन, मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान के जिला संयोजक जिला उपाध्यक्ष अनिल कुशवाहा जिला कोषाध्यक्ष बीएलए 1 उन्नाव सदर विधानसभा मनीष जायसवाल, जिला मीडिया प्रभारी समीर शुक्ल बीएलए 1 भगवंतनगर किसान मोर्चा जिला महामंत्री मॉनिटरिंग टीम सदस्य जितेंद्र पटेल वीर बाल दिवस, के सह संयोजक जसमीत अरोड़ा सांसद प्रतिनिधि अमितेश सिंह नंदू नगर अध्यक्ष अवनीश गुप्ता, नीरज शुक्ला संजय त्रिपाठी आदि कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

