
हरदोई।।थाना संडीला क्षेत्र में अवैध रूप से मिट्टी खनन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मौके से 2 आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए जेसीबी, कार सहित कुल 6 वाहनों को सीज किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 13/14 दिसंबर 2025 की रात थाना संडीला पुलिस को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के ग्राम महसोना में अवैध रूप से मिट्टी का खनन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही थाना संडीला पुलिस टीम ने उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। पुलिस टीम ने अवैध खनन में प्रयुक्त एक जेसीबी, एक कार तथा चार डंपर को कब्जे में ले लिया। वहीं मौके से खनन में संलिप्त दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।



