
संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नाव।।पुलिस अधीक्षक जनपद उन्नाव के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना अचलगंज व थाना बारासगवर पुलिस द्वारा 02 वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
थाना अचलगंज– आज दिनांक 08.12.2025 को उ0नि0 अंगद सिंह मय हमराह पुलिस बल द्वारा न्यायालय विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट उन्नाव द्वारा वाद सं0 410/24 अ0सं0 353/10 धारा 279, 338 भादवि से सम्बन्धित वारंटी अभियुक्त राजेश कुमार पुत्र बच्चूलाल करीब उम्र 56 वर्ष निवासी कस्बा अचलगंज थाना अचलगंज जनपद उन्नाव को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
थाना बारासगवर– आज दिनांक 08.12.2025 को उ0नि0 ओमप्रकाश यादव मय हमराह पुलिस फोर्स द्वारा अपर जिला जज कोर्ट सं0- 11 / विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट उन्नाव महोदय द्वारा जारी एनबीडब्ल्यू मु0अ0सं0 150/2025 धारा 65(1)/3(5)/74/11592)/110/351(2) बीएनएस व 4(2) पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित वारण्टी अभियुक्त संजय पुत्र बाबू निवासी ग्राम करनाईपुर थाना बारासगवर जनपद उन्नाव उम्र करीब 36 वर्ष को उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।



