
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव: पुलिस प्रशासन ने रविवार शाम होटल सुरक्षा जांच के लिए अचानक कार्रवाई की।
एसपी जयप्रकाश सिंह ने माया इन समेत शहर के प्रमुख होटलों का औचक निरीक्षण किया।
एसपी के साथ एएसपी अखिलेश सिंह और CFO अनूप सिंह भी मौजूद रहे।
होटल रजिस्टर, डिजिटल रिकॉर्ड और सुरक्षा उपकरणों की बारीकी से जांच की गई।
होटल प्रबंधन को निर्देश दिए गए कि सभी अग्निशमन उपकरण समय पर सर्विस हों और कर्मचारियों को प्रशिक्षण मिले।
CFO ने फायर अलार्म, हाइड्रेंट, आपात मार्ग और पानी की टंकी का जायजा लिया।
कुछ होटलों में सुरक्षा कमियां पाई गईं, अधिकारियों ने चेतावनी और तुरंत सुधार के आदेश दिए।
पुलिस का स्पष्ट संदेश: होटल सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।



