
खागा/ फतेहपुर खखरेरु पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने डकैती के अभियोग में वांछित 25,000 रुपये के इनामिया आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक फतेहपुर श्री अनूप कुमार सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे वांछित/वारण्टी गिरफ्तारी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
थाना खखरेरु पुलिस ने बताया कि मु0अ0सं0 177/2025 धारा 126(2), 115(2), 310(2), 351(3), 317(3) BNS एवं 66डी आईटी एक्ट में वांछित आरोपी ओमवीर सिंह उर्फ मेहमान पुत्र सोने लाल, निवासी लौंगपुर थाना सिरपुड़ा जनपद कासगंज (उम्र लगभग 40 वर्ष) को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। आरोपी काफी समय से फरार चल रहा था, जिस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 670 रुपये नकद बरामद किए। बुधवार को पुलिस ने आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में शामिल रहे
थानाध्यक्ष विद्याप्रकाश सिंह, थाना खखरेरु व0उ0नि0 श्यामसुन्दर गिरि उ0नि0 अमित कुमार शर्मा कां0 दीपक कुमार कां0 अजीत कुमार कां0 अरुण यादव



