
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव।।तकिया मेले की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक सम्पन्न
जिलाधिकारी गौरांग राठी के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ने आगामी तकिया मेला 11 से 29 दिसंबर 2025 की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में मेले की सभी व्यवस्थाओं को समयबद्ध रूप से पूरा करने पर जोर दिया गया।अधिकारियों को साफ-सफाई, पेयजल आपूर्ति, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, अस्थायी शौचालय, पार्किंग स्पेस, चिकित्सा सुविधाएं तथा फायर सेफ्टी जैसी प्रमुख व्यवस्थाओं को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए गए। अपर जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि मेले का आयोजन निर्धारित तिथियों में ही किया जाए और किसी भी प्रकार की देरी न होने पाए। साथ ही मेले में पर्याप्त पुलिस बल, चिकित्सा कैंप, रैन बसेरा और स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे, जबकि कई अधिकारी ऑनलाइन माध्यम से भी जुड़े।

