
संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नाव। चकलवंशी क्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। 22 वर्षीय नवविवाहिता, जिसकी शादी 25 नवंबर को माखी थाना क्षेत्र के बौनामऊ गांव में बड़े धूमधाम से संपन्न हुई थी, शादी के कुछ ही दिनों बाद रहस्यमयी तरीके से लापता हो गई।
परिवार के अनुसार युवती 30 नवंबर को चौथी की रस्म के लिए मायके आई थी। परिजनों को लगा था कि वह कुछ दिन परिवार के साथ रहेगी, लेकिन 1 दिसंबर की सुबह वह अचानक घर से बाहर निकली और फिर वापस नहीं लौटी। खोजबीन की गई तो पता चला कि वह हसनगंज क्षेत्र के महदीखेड़ा निवासी युवक धर्मेंद्र के साथ घर से निकल गई है।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी योगेश कुमार सिंह ने बताया कि महिला के परिजनों की तहरीर पर नामजद आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और दोनों की तलाश तेज कर दी गई है।
गांव में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग अलग-अलग कयास लगा रहे हैं
“क्या नवविवाहिता ने दिल की आवाज सुनी या शादी के बाद फैसला बदल दिया?”
पुलिस जांच जारी है।



