
लखनऊ। राजधानी लखनऊ के बंथरा कस्बे में शनिवार शाम करीब 5 बजे कार सवार एक युवक ने सड़क पर जमकर उत्पात मचाया। ऑटो ड्राइवर से विवाद के बाद उसने कार लोगों पर चढ़ा दी, जिसमें महिला टीचर समेत 3 लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने आरोपी को रोकने की कोशिश की, लेकिन वह कार छोड़कर गली में फरार हो गया।
ऑटो ड्राइवर से विवाद के बाद मारपीट
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक कार अचानक एक ऑटो के सामने आकर तिरछी खड़ी हो गई। कार से उतरे युवक ने ओवरटेक को लेकर ऑटो चालक से गाली-गलौज शुरू कर दी और देखते ही देखते उसकी पिटाई शुरू कर दी। जब आसपास के लोग बीच-बचाव करने पहुंचे तो कार चालक ने उनसे भी मारपीट की।
लोगों पर चढ़ा दी कार, मची भगदड़
भीड़ बढ़ती देख आरोपी युवक कार में बैठा और बिना सोचे-समझे कार स्टार्ट कर लोगों को रौंदना शुरू कर दिया। इससे मौके पर भगदड़ मच गई। कुछ लोगों ने पीछा किया तो युवक कार बैक करके भागने लगा। तभी लोगों ने उस पर ईंट-पत्थर फेंककर रोकने की कोशिश की। खुद को घिरता देख आरोपी थोड़ी दूरी पर कार छोड़कर फरार हो गया।
महिला टीचर समेत तीन लोग घायल
कार की चपेट में आने से
दिव्या वर्मा, स्कूटी सवार शिक्षिका (निवासी—गौरी, सरोजनीनगर)
सुशील गुप्ता (50), निवासी—बंथरा
गुड्डू (55) घायल हो गए।
तीनों को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।
पुलिस ने कार कब्जे में ली, आरोपी पर केस दर्ज
थाने के प्रभारी निरीक्षक राणा राजेश सिंह ने बताया कि ऑटो को गलत ओवरटेक करने को लेकर विवाद हुआ था। बीच-बचाव करने आए लोगों से भी आरोपी ने मारपीट की। महिला टीचर की तहरीर पर कार जब्त कर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और उसकी तलाश जारी


