
उन्नाव। सदर क्षेत्र के चुभनाखेड़ा गांव में रविवार को एक मासूम सी नाराज़गी ने पूरी ज़िंदगी खत्म कर दी। कक्षा आठ में पढ़ने वाली 13 वर्षीय परिधि ने सिर्फ इसलिए फंदा लगा लिया क्योंकि मां ने नहाने के लिए पानी गर्म कर उसे कहा — और इनकार करने पर डांट लगा दी।
गुस्सा, चोटिल मन और कुछ पल की आवेश, परिधि सीधे कमरे में गई और फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। जब मां ने कमरे में बेटी का झूलता शरीर देखा, तो घर में चीख-पुकार गूंज उठी।
भाई राजदीप दौड़ा, फंदा काटकर बहन को नीचे उतारा और उम्मीद के सहारे जिला अस्पताल ले गया — सोचते हुए कि शायद अभी सांस बाकी हो। लेकिन डॉक्टर ने जांच के बाद परिधि को मृत घोषित कर दिया।


