
उन्नाव।।जनपद उन्नाव के नेशनल हाईवे नवंबर 2025 की शाम 5:00 बजे से ही देर रात तक कई किमी लंबा जाम रहा।
देर रात तक वाहन रेंगते हुए निकलते रहे सूत्रों के मुताबिक जनपद उन्नाव के आजाद मार्ग चौराहे से शुक्लागंज की तरफ से अचलगंज रायबरेली जाने वाले वाहनों को चौराहे से उन्नाव की तरफ नरी तिराहे से घूम के आने के लिये पुलिस की तरफ से कहा गया। उधर यूपीएसआईडीसी क्षेत्र से मजदूर काम करके वापस आ रही रांग साइड दो पहिया चार पहिया यूपीएसआईडीसी से नरी तिराहे तक चलने से जाम का कारण बना नरी तिराहे पर कोई ट्रेफिक गार्ड भी नहीं रहा अचलगंज थाना क्षेत्र के आजाद मार्ग चौराहे को बीच-बीच मे बंद कर देने की वजह स सूत्रों के मुताबिक लगा भीषण जाम आवा गमन में लोग परेशान हुए। अचलगंज की तरफ से उन्नाव जाने वाले दो पहिया वाहन चालक चौराहा बंद होने के कारण रांग साइड से आवा गमन बनाया इस कारण भी जाम की स्थिति बनी।
जनपद उन्नाव के सदर कोतवाली क्षेत्र से लेकर अचलगंज गंगा घाट क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर जाम से आए दिन लोग जूझ रहे हैं


