
फतेहपुर।। दिनांक 24.11.2025 को अंकित कुमार उम्र करीब 14 वर्ष वर्ष पं0 दीन दयाल उपाध्याय आश्रम पद्धति विद्यालय खासमऊ थाना खागा के हास्टल से बिना बताये कही चले जाने थाना खागा पर पंजीकृत अभियोग मु0अ0सं0- 469/2025 धारा 137( 2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। पुलिस अधीक्षक फतेहपुर श्री अनूप कुमार सिंह के निर्देशन में उक्त अभियोग से संबंधित गुमशुदा अंकित पुत्र स्व0 जगदीश निवासी नरैनी थाना किशनपुर जनपद फतेहपुर उम्र करीब 14 वर्ष को आज दिनांक-28.11.2025 को बाल संरक्षण अधिकारी द्वारा ग्राम रेवाड़ी थाना कल्याणपुर जनपद फतेहपुर के पास से सकुशल बरामद कर अग्रिम विधिक कार्यवाही नियमानुसार की जा रही है ।



