
फतेहपुर।।
पुलिस अधीक्षक फतेहपुर अनूप कुमार सिंह के निर्देशन में वांछित/वारण्टियों की गिरफ्तारी व अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 28.11.2025 को थाना किशनपुर पुलिस एक नफर अभियुक्त राजेश पासवान पुत्र मुरली पासवान उम्र करीब 26 वर्ष निवासी ग्राम रारी थाना किशनपुर जनपद फतेहपुर को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा 12 बोर, 01 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर, व 01 अदद मिस कारतूस 12 बोर बरामद । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 297/2025, धारा- 3/25 आर्म्स एक्ट व 352 बीएनएस पंजीकृत कर विधिक क्रम में मा0 न्यायालय भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पताः—
राजेश पासवान पुत्र मुरली पासवान उम्र करीब 26 वर्ष निवासी ग्राम रारी थाना किशनपुर जनपद फतेहपुर ।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम—
- उ0नि0 मो0 ताज हसन, थाना किशनपुर जनपद फतेहपुर ।
- का0 विवेक यादव
- पीआरडी जयनारायण



