
उन्नाव। थाना अचलगंज, जनपद उन्नाव पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में थाना अचलगंज पुलिस द्वारा चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
दिनांक 26.11.2025 को वादी राकेश पुत्र स्व0 जगदीश निवासी ग्राम बस्तीखेड़ा थाना दही जनपद उन्नाव की मो0सा0 UP35 BR1289 अज्ञात चोर द्वारा चोरी किये जाने के सम्बन्ध में थाना अचलगंज पर मु0अ0सं0 652/25 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। आज दिनांक 27.11.2025 को उ0नि0 लक्ष्मीनारायण द्विवेदी मय हमराह पुलिस बल द्वारा लखनऊ कानपुर हाइवे आंटा बन्थर फ्लाई ओवर फ्लाई ओवर के पास पर चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन करते हुए प्रकाश में आये अभियुक्त शोभित गौतम पुत्र नन्द किशोर उम्र करीब 24 वर्ष निवासी ग्राम शंकरखेड़ा थाना अचलगंज जनपद उन्नाव को कब्जे से चोरी की 01 अदद मो0सा0 (हीरो स्प्लेंडर प्लस) बरामद कर व अभियुक्त उपरोक्त को गिरफ्तार किया।

