
रायबरेली।। हमेशा साथ रहकर खाने-पीने वाला दोस्त ही जान का दुश्मन बन गया. गांजा पिलाने से मना करने पर अपने ही दोस्त ने साथियों संग मिलकर पीट-पीटकर हत्या कर दी. इसका राजफाश पुलिस के गिरफ्त में आने के बाद आरोपियों ने किया. पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. वहीं पांचवें आरोपी की तलाश जारी है.
आज दोपहर हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने बताया कि चंदापुर थाना क्षेत्र के ओया गांव में ट्यूबवेल पर एक युवक की हत्या करने वाले मुख्य आरोपी सहित चार को गिरफ्तार कर लिया गया है. मृतक के भाई अमरदीप सिंह की तहरीर पर चार आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था. जांच के आधार पर चंदापुर के ग्राम देवरी मजरे ओया निवासी प्रांजुल को अशरफाबाद मोड़ के पास से, मिल एरिया के पूरे ठकुराइन मजरे अमावां निवासी सूरज उर्फ अन्नू, जितेंद्र यादव व कुनाल यादव को महराजगंज रोड पर नहर पुल के पास से गिरफ्तार किया गया है.
जिसमें मुख्य आरोपी प्रांजुल है, पूछताछ में मुख्य आरोपी प्रांजुल ने बताया कि वह मृतक विनीत के यहां अक्सर गांजा पीने जाया करता था. 22 नवम्बर को वह विनीत के साथ उसके ट्यूबवेल पर शाम के समय गांजा पी रहा था, तभी विनीत न उसे गांजा पिलाने से मना कर दिया और उसे गालियां देना लगा. कहा कि आज के बाद मुझे दिखाई मत पड़ना नहीं तो यहीं पर खोदकर गाड़ दूंगा और वहां से भगा दिया. यह अपमान प्रांजुल सह नहीं पाया और विनीत को सबक सिखाने के लिए ठान लिया.
24 नवम्बर को विनीत ने अपने दोस्त कुनाल ,सूरज, जितेंद्र व शुभम को शराब पीने के लिए पहरेमऊ बाजार बुलाया. सभी ने एक साथ शराब पी उसके बाद प्रांजुल अपने चारों साथियों को लेकर विनीत के ट्यूबवेल पर गया. वहां विनीत चारपाई पर बैठकर गांजा पी रहा था. तभी विनीत ने प्रांजुल को गांजा पीने के लिए कहा. इस दौरान वहां पर मौजूद प्रांजुल के साथियों ने उसके सिर पर लकड़ी के फंटी से ताबड़तोड़ वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई.
घटना के बाद प्रांजुल साथियों संग वहां से भाग निकला. पुलिस ने गिरफ्तार चारों आरोपियों को जेल भेज दिया है और फरार पाँचवें आरोपी शुभम की तलाश में लगातार दबिश दे रही है. गिरफ्तारी में चंदापुर थानाध्यक्ष अरविंद सिंह, एसओजी प्रभारी अरविंद यादव, सर्विलांस प्रभारी सीपी सिंह, एसएसआई प्रवीण सिंह, एसआई जीशान शाहिद, शेखर बालियान


