कानपुर नगर।। महिला आयोग की माननीय सदस्य द्वारा थाने के निरीक्षण को लेकर उत्पन्न प्रकरण पर पुलिस आयुक्त कानपुर नगर, रघुबीर लाल द्वारा स्वयं संज्ञान लिया गया। कुछ कथित शब्दों व फोटो को लेकर उत्पन्न गलतफ़हमी को भी वार्ता के माध्यम से दूर कर दिया गया है। माननीय आयोग अध्यक्ष तथा संयुक्त पुलिस आयुक्त से हुई बातचीत के उपरांत अब दोनों पक्षों में किसी प्रकार की आपत्ति नहीं है। हमारा उद्देश्य स्पष्ट है—महिलाओं का सम्मान, उनकी सुरक्षा एवं प्रत्येक पीड़िता को समयबद्ध न्याय सुनिश्चित करना। आपसी संवाद के माध्यम से उत्पन्न गलतफहमियों का समाधान कर पुलिस एवं आयोग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया गया है।



