
ब्यूरो ऋषभ तिवारी
उन्नाव।। जिले के कोतवाली गंगाघाट क्षेत्र में तैनात कोतवाली प्रभारी अजय सिंह ने चार्ज संभालते ही जिस फुर्ती, साहस और निष्पक्ष कार्यशैली का परिचय दिया है, उसने पूरे क्षेत्र में पुलिस की नई सकारात्मक छवि स्थापित कर दी है।
पद संभालते ही अपराधियों ने उन्हें चुनौती देने की पूरी कोशिश की, लेकिन अजय सिंह ने अपनी तेज निगरानी, सटीक रणनीति और कुशल नेतृत्व क्षमता के दम पर एक-एक कर सभी अपराधियों को कानून की पकड़ में पहुंचा दिया। अपने छोटे से कार्यकाल में ही उन्होंने क्षेत्र में अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाकर यह साबित कर दिया कि यदि पुलिस इच्छाशक्ति और ईमानदारी से काम करे तो परिणाम खुद-ब-खुद सामने आते हैं।
अपराधियों पर कसी नकेल
प्रभारी अजय सिंह के नेतृत्व में टीम ने ऐसे कड़े कदम उठाए कि या तो अपराधी जेल पहुंच गए या फिर क्षेत्र छोड़कर भागने को मजबूर हुए। अपराधियों में पुलिस का खौफ साफ दिखने लगा है और आम जनता को राहत महसूस हो रही है।
24 घंटे की सक्रियता, जनता में बढ़ा विश्वास
अजय सिंह दिन-रात क्षेत्र में सक्रिय रहकर कानून-व्यवस्था को मजबूत कर रहे हैं। लगातार गश्त, चौकसी और संवेदनशील क्षेत्रों पर खास ध्यान देते हुए उन्होंने ऐसे कदम उठाए कि क्षेत्र की शांति व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला है।
स्थानीय नागरिक अब बेफिक्र होकर अपने घरों में चैन की नींद सो रहे हैं, जिसका श्रेय सीधे-सीधे कोतवाली प्रभारी की मेहनत को जाता है।
निष्पक्ष और पारदर्शी कार्यशैली बनी चर्चा का विषय
उनकी साफ-सुथरी छवि, निष्पक्ष और तत्पर कार्यप्रणाली आम लोगों में चर्चा का विषय बनी हुई है। भ्रष्टाचार या पक्षपात से दूर रहकर उन्होंने आम जनता को यह भरोसा दिलाया है कि पुलिस वास्तव में “जनता की मित्र” है।
क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि अजय सिंह ने बेहद कम समय में जिस दृढ़ता और साहस का परिचय दिया है, उससे कोतवाली गंगाघाट में अमन-चैन का माहौल पूरी तरह बहाल हुआ है। जनता खुलकर उनकी तारीफ कर रही है और उन्हें धन्यवाद दे रही है।
अजय सिंह ने अपने साहस, कार्यकुशलता और ईमानदार नेतृत्व से यह साबित किया है कि जब पुलिस सख्ती और संवेदनशीलता दोनों के साथ काम करे, तो अपराध अपने आप घुटने टेक देता है। गंगाघाट की जनता आज खुद को सुरक्षित महसूस कर रही है और पुलिस की सकारात्मक छवि स्थापित होने से लोगों में नया विश्वास पैदा हुआ है।



