
संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नाव।।नगर पालिका परिषद गंगाघाट द्वारा आज नगर में अतिक्रमण अभियान चालू किया गया था जिसके सम्बन्ध में पालिका कर्मी अनूप शुक्ला ने बताया कि अतिक्रमण अभियान पड़ाव अड्डा से लेकर मरहला चौराहे तक किया जाएगा तथा राजधानी मार्ग के दोनों और लगे अतिक्रमण को हटाया जाएगा लेकिन जैसे ही अतिक्रमण दस्ता पड़ाव अड्डे के आगे बढ़ता हुआ कोतवाली के समीप पहुंचा तथा एक गरीब के स्टॉल पर हथोड़ा चलकर स्टॉल का ताला तोड़ दिया जबकि दुकानदार उपस्थित नहीं था और ना ही वीडियोग्राफी कराई गई ना ही उसके दुकान के सामान का विवरण नोट किया गया इतना देखते ही जनता उग्र हो गई और नगर पालिका गंगा घाट पर आरोप लगाते हुए कहा कि पालिका क्षेत्र के मरहला चौराहे से लेकर बालू घाट चौराहे तक ट्रेडरसों द्वारा रोड के ऊपर मौरंग गिट्टी मिट्टी आदि लगाकर अतिक्रमण किया गया है वही अस्पतालों द्वारा साइकिल ट्रैक पर ही अपनी गाड़ियों को खड़ा कर पार्किंग बनाई गई है तथा बकायदे पार्किंग में खड़ी गाड़ियों पर कबर डालकर तथा दुकानदारों द्वारा साइकिल ट्रैक पर कारखाना लगाकर यातायात को बाधित किया जा रहा है जनता के विरोध के चलते पालिका प्रशासन द्वारा अतिक्रमण अभियान को तुरन्त रोकना पड़ा अभियान के दौरान पालिका का कोई जिम्मेदार अधिकारी मौजूद न होने के कारण उपरोक्त के संबंध में सभी ने चुप्पी साधी।




