
संवाददाता सचिन पाण्डेय
कानपुर।।थाना गंगाघाट क्षेत्र में मिला युवक का शव,परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप पुलिस नही कर रही कोई कार्यवाही। मृतक की बहन ने लगाए आरोप।
कानपुर नगर के थाना गंगा घाट मैं पिंटू कुमार नाम के युवक का शव बरामद होने के बाद भी पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई।
पिता का आरोप मेरे पुत्र की हत्या कर फेंका गया शव।
थाना गंगा घाट पुलिस ने गुमशुदगी की दर्ज कर रखी है रिपोर्ट।
परिजन दर दर की ठोकरे खाने को मजबूर नहीं हो रही सुनवाई।
मृतक पिंटू कुमार का एक महिला से था संबंध जो गंगा घाट थाना क्षेत्र की रहने वाली है।
मृतक कल्याणपुर क्षेत्र में मिठाई की दुकान पर करता था काम वह तीन नवंबर को महिला से मिलने की बात कह कर दुकान से निकला था उसके बाद से मृतक का नहीं लगा कोई पता।
फोन पर आखिरी कॉल भी इस महिला से हुई थी।
परिजनों ने बताया की महिला के घर पिंटू कुमार के जाने का वीडियो देखा गया है।
पिंटू कुमार के पिता ने गुमशुदगी की रिपोर्ट में 6 लोगों को किया था नामजद। पुलिस ने परिजनों को बिना सूचना दिए किया शव का अंतिम संस्कार
परिजनों ने गुमशुदगी की कर रखी थी रिपोर्ट।
थाना गंगा घाट पुलिस पर आरोप नहीं दर्ज कर रही हत्या का मुकदमा।
परिजन बोले मुझे न्याय चाहिए न्याय नहीं मिला तो सीएम की चौखट पर लगाएंगे फरियाद।



