
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के हरदोई–उन्नाव बाईपास पर अवैध वसूली का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में एक महिला अपने साथी के साथ मिलकर ई-रिक्शा चालक को बेरहमी से पीटती हुई स्पष्ट दिखाई दे रही है। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया है।
वायरल वीडियो में नजर आ रही महिला की पहचान मीनू सिंह के रूप में हुई है। वीडियो में वह ई-रिक्शा चालक से ‘टैक्स’ के नाम पर पैसे मांगती नजर आती है। चालक द्वारा विरोध करने पर वह उसे थप्पड़ों, लात-घूसों से पीट देती है। साथ मौजूद युवक भी मारपीट में उसका साथ देता दिखाई दे रहा है। घटना के दौरान वहां मौजूद कई लोग बने रहे तामसगीर ।
घटनास्थल पर मौजूद एक व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वीडियो कुछ ही देर में तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद आम लोगों में भारी रोष फैल गया और मामला पुलिस तक पहुंच गया।
सूचना मिलते ही बांगरमाऊ पुलिस ने मामले की प्राथमिक जांच शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक—
वीडियो की सत्यता और पूरे घटनाक्रम की जांच जारी है
महिला व उसके साथी की पहचान की पुष्टि हो चुकी है
पीड़ित ई-रिक्शा चालक का बयान दर्ज कर लिया गया है
आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है
बांगरमऊ एसएचओ ने बताया कि यह गंभीर मामला है और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि बाईपास पर अवैध वसूली की शिकायतें पहले भी मिलती रही हैं, और वायरल वीडियो ने इन अवैध गतिविधियों को एक बार फिर उजागर कर दिया है।

