
संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नाव।।राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, उन्नाव में ‘नारी – नर्चरिंग एआई रिवॉल्यूशन फॉर इंक्लूजन’ योजना का शुभारंभ किया।
महामहिम ने बालिका छात्रावास एवं सेंटर फॉर यूनिवर्सल बिजनेस एंड एंटरप्रेन्योरशिप (CUBE) का उद्घाटन किया।
मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के लाभार्थियों के लिए HPV टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गई।
राज्यपाल ने 25 लाभार्थियों को फल की टोकरी, मेडिकल किट और प्रमाण पत्र प्रदान किए।
महामहिम ने एम्फीथिएटर परिसर में वृक्षारोपण कर हरित पर्यावरण का संदेश दिया।
‘नारी योजना’ महिलाओं को तकनीक, स्टार्टअप, शोध व आत्मनिर्भरता के नए अवसर देगी।
राज्यपाल ने कहा—बेटियां हर क्षेत्र में अग्रणी होकर देश का नाम रोशन कर रही हैं।
स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूत शक्ति बताया गया।
विश्व-स्तरीय 472 बेटियों के लिए सुरक्षित आधुनिक हॉस्टल सुविधा की शुरुआत की गई।
कार्यक्रम में उत्कृष्ट शिक्षकों व प्रबंधन को सम्मानित किया गया तथा राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।


