
वाराणसी।।वाराणसी में एक बार फिर मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। रविवार शाम कोतवाली थाना क्षेत्र के दारानगर इलाके में 64 वर्षीय बुजुर्ग ने नौ साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी राजेश चौरसिया बच्ची को चॉकलेट देने का बहाना बनाकर शादी समारोह स्थल से बगल के गेस्ट हाउस में ले गया, जहां उसने इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर परिजन गेस्ट हाउस पहुंचे और जमकर हंगामा किया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पीड़िता और परिजनों की प्रतिक्रिया
रोते हुए मां को बताई आपबीती, परिजनों ने गेस्ट हाउस को घेरा
पीड़िता की मां के अनुसार, वे ककरमत्ता की निवासी हैं और मायके में शादी समारोह में शामिल होने दारानगर आई थीं। रविवार शाम करीब 5 बजे बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। तभी पड़ोस में रहने वाला राजेश चौरसिया (64) आया और चॉकलेट देकर उसे पास के श्री पूरम पीजी गेस्ट हाउस के अंदर ले गया। घटना को अंजाम देने के बाद किसी तरह खुद को छुड़ाकर बच्ची रोते हुए घर पहुंची और अपनी मां को आपबीती सुनाई।
गुस्साए परिजनों और रिश्तेदारों ने तत्काल गेस्ट हाउस को घेर लिया और हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने गेस्ट हाउस संचालक पर भी सवाल उठाए कि एक अनजान बुजुर्ग को बच्ची को अंदर ले जाने की अनुमति कैसे दी गई।
पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी
CCTV फुटेज बना अहम सबूत,
आरोपी व संचालक गिरफ्तार
हंगामे की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी राजेश चौरसिया और गेस्ट हाउस के मालिक विनय जायसवाल को हिरासत में ले लिया। पुलिस को गेस्ट हाउस के अंदर का CCTV फुटेज भी मिला, जिसमें राजेश चौरसिया बच्ची को अंदर ले जाते हुए कैद हुआ है। यह फुटेज पुलिस के लिए अहम सबूत बन गया।
एसीपी अतुल अंजान ने बताया, “पीड़ित परिवार की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी राजेश चौरसिया और गेस्ट हाउस संचालक विनय जायसवाल को पकड़ा गया है। बच्ची का मेडिकल कराया जा रहा है और मामले की गहन जांच की जा रही है।”
अन्य आरोप और जांच
महिलाओं को पीटने का भी आरोप
पीड़िता की मां ने पुलिस को दी गई तहरीर (एप्लिकेशन) में गेस्ट हाउस मालिक विनय जायसवाल और आरोपी राजेश चौरसिया के साथ-साथ उनके एक मित्र आशीष चौरसिया का भी नाम लिया है। उनका आरोप है कि जब परिजनों को घटना का पता चला, तो आशीष चौरसिया ने महिलाओं को मारा-पीटा और मौके से भाग गया। पुलिस अब इन आरोपों की भी जांच कर रही है।
आरोपी का विवरण
आरोपी दो बेटों और एक बेटी का पिता, चलाता है पान की दुकान
आरोपी राजेश चौरसिया विश्वेश्वरगंज में पान की दुकान चलाता है। वह दो बेटों और एक शादीशुदा बेटी का पिता है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, राजेश चौरसिया अक्सर शाम को गेस्ट हाउस के मालिक विनय जायसवाल से मिलने आता-जाता रहता था। पुलिस अब गेस्ट हाउस के पिछले रिकॉर्ड और संचालन की भी जांच कर रही है कि क्या पहले भी इस तरह की कोई शिकायत दर्ज हुई थी



