
लखनऊ।।जब-जब खाकी के दामन पर रिश्वतखोरी-भ्रष्टाचार के दाग लगे उस दाग को मिटाने के लिए ईमानदारी छवि के वर्दीधारियों को आगे आना पड़ा, कुछ ऐसी ही ईमानदारी की मिशाल पेश कर बेमिसाल बन गए पानदरीबा चौकी प्रभारी रवीश भाटी जानकारी के अनुसार जब चौकी प्रभारी रात में मय फोर्स गश्त कर रहे थे तभी उनकी नजर चारबाग बस अड्डे पर एक लावारिस बैग पर पड़ी बैग की तलाशी में एक VIVO फोन , कपड़े , कुछ डॉक्यूमेंट्स के साथ बैग के अंदर 84 हजार 300 रुपए मिले मोबाइल नंबर के आधार पर ग्राम कुरौरी जिला अमेठी निवासी अमित कुमार से नाका पुलिस ने स्पार्क किया पुलिस द्वारा उन्हें विस्तृत जानकारी दी गई अपना बैग प्राप्त करने के लिए अमित लखनऊ मे फैजुल्लागंज निवासी अपनी बहन के साथ बैग लेने पहुंचे ,अमित ने बताया कि बीती रात अत्याधिक नशे में होने के कारण मुझे कुछ।याद नहीं रहा , 84 हजार 300 रुपए के साथ अपना बैग प्राप्त करते ही अमित के आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े उन्हें पुलिस के सामने कसम खाई अब वो कभी दोबारा शराब नहीं पीएंगे…


