
संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नाव।।सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से आज सोमवार को पुलिस अधीक्षक उन्नाव जय प्रकाश सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) अखिलेश सिंह एवं क्षेत्राधिकारी बीघापुर मधुपनाथ मिश्रा ने थाना बारासगवर पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र बक्सर में पैदल गश्त की। गश्त के दौरान अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से संवाद स्थापित किया और क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को क्षेत्र में सतर्कता बरतने, गश्त को नियमित रूप से संचालित करने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए।पुलिस अधीक्षक ने कहा कि क्षेत्र में अपराध और अराजक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी तथा आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने पुलिस बल को जनता के साथ संवेदनशील एवं जिम्मेदार व्यवहार बनाए रखने का भी निर्देश दिया। गश्त के दौरान थाना बारासगवर के प्रभारी निरीक्षक सहित अन्य पुलिसकर्मी भी उपस्थित रहे।

