
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव।। जनपद के सुमेरपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से एक मरीज को बीघापुर अस्पताल रेफर किया गया 108 डायल हुआ, एम्बुलेंस आई, मरीज बैठा… पर फिर शुरू हुआ ‘रिल्स वाला राइड शो’!
चलती एम्बुलेंस, सायरन की आवाज़ और ड्राइवर साहब मस्ती में इंस्टाग्राम पर रील्स स्क्रॉल करते हुए बीघापुर की राह नापते रहे!
मरीज पीछे तड़प रहा था, पर सामने मोबाइल की स्क्रीन चमक रही थी
जनता बोले —ल “ये एम्बुलेंस थी या सोशल मीडिया वैन?”
लोगों का सवाल बिल्कुल वाजिब है ज़िंदगी बचाने निकले थे या लाइक्स बढ़ाने?
अब मामला गरम है, लापरवाही की ये कहानी पूरे ज़िले में चर्चा का विषय बन चुकी है।
जिम्मेदार कौन? कार्रवाई कब?
ये सवाल अब स्वास्थ्य विभाग से जवाब मांग रहे हैं!

